भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्पी भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रखंड प्रमुख अंजना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गई। जिसमें पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव द्वारा पचरुखी में पुराने पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन को बिना अनुमति के तोड़नेवाले के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित जानकारी देने को कहा गया। उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस संबंध में हुए केस की जानकारी दिए जाने की बात कही। हरनथ की पंचायत समिति सदस्य फरहत परवीन ने वहां के स्वास्थ्य उपकेंद्र का मामला उठाया। मनरेगा से संबंधित योजनाओं को लेकर पीओ एवं कृषि से संबंधित योजनाओं को लेकर बीएओ द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्य अशोक यादव, विश्वनाथ महतो और ममता शर्मा द्वारा बाढ़पीड़ित किसानों को नुक...