Bhagalpur News: नो इंट्री में वाहनों का परिचालन पड़ा महंगा
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। शेरमारी से सुंदरपुर होते हुए पीरपैंती बाजार मुख्य मार्ग में निर्धारित समय का और नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों की अब खैर नहीं। एसडीपीओ कहलगांव टू स्नेह सेतु ने इसपर नकेल कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने नो-इंट्री का उल्लंघन करने पर आठ बड़े भारी वाहनों को पकड़कर पीरपैंती थाना को दिया। जहां पुलिस ने प्रति वाहन 2500 रुपये जुर्माने की वसूली की। एसडीपीओ टू के इस रुख से नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.