Bhagalpur News: नेत्रहीन विद्यालय परिसर की बोरिंग से निकल रहा बालू
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर। वार्ड 36 स्थित नेत्रहीन विद्यालय परिसर में नगर निगम की बोरिंग फेल होने के कगार पर पहुंच गई है। पिछले दो महीनों से निगम की टीम प्रयासरत है, लेकिन सफलता नहीं मिली। बोरिंग चालू होते ही दो मिनट बाद पानी के बजाय बालू निकलने लगता है, जिससे मोटर बंद हो जाता है। दो बार कंप्रेसर से सफाई के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, वार्ड 29 में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत कर ली गई है, जबकि वार्ड 25 के खंजरपुर स्थित मकबरा के समीप तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को बोरिंग से जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे मोहल्लेवासी पानी के लिए परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.