Bhagalpur News: नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में डीसीएलआर नंबर-1
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली को लेकर किए जा रहे प्रयासों के तहत अक्टूबर की मासिक रैंकिंग जारी की गई है। जारी रैंकिंग के अनुसार, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके द्वारा अक्टूबर में कुल 125 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करते हुए 154.20 लाख रुपये की राशि वसूल की गई है। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर एडीएम (विधि-व्यवस्था) रहे। जिनके द्वारा चार वादों का निष्पादन करते हुए 33.23 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, तीसरे स्थान पर एसडीसी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी रहे, जिनके द्वारा 21 वादों का निष्पादन कर 31.75 लाख रुपये की वसूली की गई।
अक्टूबर में वादों के निष्पादन और वसूली की रैंकिंग जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.