भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल के दोनों जिलाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन तथा सरकारी राजस्व की वसूली में तेजी लाना रहा। समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा लंबित मामलों की स्थिति, वसूली की प्रगति तथा न्यायालयों में वादों के निष्पादन की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुक्त ने नोटिस एवं वारंट की कार्रवाई में संबंध में कहा कि जिन वादों में दफा-7 के अंतर्गत नोटिस की तामिला हो चुकी है, उनमें अंतिम चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। अंतिम चेतावनी के बावजूद राशि की वसूली नहीं होने की स्थिति में संबंधित बकायेदारों...