Bhagalpur News: निशुल्क मार्गदर्शन समूह के 15 अभ्यर्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) द्वारा इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परिणाम में टीएनबी कॉलेज इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. अंशुमान सुमन के नि:शुल्क मागदर्शन समूह के 15 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। डॉ. अंशुमान ने कहा कि 30 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए तैयार किया गया था। इस समूह में भागलपुर सहित पटना एवं अन्य जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। डॉ. अंशुमान के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों में डॉ. केशव, डॉ. रोहित, डॉ. विनोद, डॉ. नीरू, डॉ. शशिबाला, डॉ. प्रभात, डॉ. सुकांत शेखर, डॉ. आलोक, डॉ. राजीव, डॉ. विवेक, डॉ. शितांशु, डॉ. बिपिन, डॉ. सुधांशु, डॉ. वंदना और डॉ. मेनका के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.