भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसकी थीम 'निपुण पथ-पढ़ना, लिखना एवं गणना' रही। संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ने-लिखने व गणना कौशल को बेहतर बनाने के उपायों पर अभिभावकों से चर्चा की गई। प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता मजबूत होगी। इस दौरान 'सपनों का भारत' विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कक्षा चार की छात्रा प्रियंका मुर्मू का चयन संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: निपुण पथ थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी मे...