Bhagalpur News: निजी रेस्टोरेंट में मिला मजदूर का शव
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित एक निजी रेस्टोरेंट परिसर में सोमवार की सुबह 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना रेस्टोरेंट संचालक ने सुबह करीब सात बजे झंडापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी अशोक साह के 19 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मृतक के पिता अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.