भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 174 थैलेसीमिया के मरीजों को नियमित रूप रक्त की उपलब्धता के लिए शहर के चार ब्लड बैंक से टैग कर दिया गया है। इनमें से दो सरकारी व दो निजी ब्लड बैंक हैं। लेकिन मरीज जब खून चढ़ाने के लिए निजी ब्लड बैंक जा रहे हैं तो उन्हें रक्त उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। ऐसे ही तीन मरीज खून नहीं मिलने की शिकायत लेकर शनिवार को मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के थैलेसीमिया डे केयर सेंटर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ रही है, तत्काल खून चढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद शिशुरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर प्रियदर्शी की पहल पर तीनों बच्चों को रक्त चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह तक सभी 174 थैलेसीमिया के मरीजों को मायागंज...