भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को निगम परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में वार्ड 13 के पार्षद रंजीत कुमार एवं डीईएफआई भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री मनोज कुमार गुप्ता एवं कर्मचारी मंच की ओर से रेहान अहमद, आदित्य जयसवाल एवं अन्य कर्मचारी धरना में उपस्थित होकर अपनी बातों को रखा।आदित्य जयसवाल ने कहा कि हमलोग अपने तनमन से कार्य करते हैं। मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों की बात सुनकर काम करते हैं, बावजूद एक पार्षद पर आए दिन ट्रेड लाइसेंस की जांच, लेवर घोटाला की जांच, नियुक्ति की जांच, सभी कर्मचारी की नियुक्ति/प्रोन्नति की जांच का डर दिखा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मांगों को लेकर जिला परिषद अ...