Bhagalpur News: निगम चौक पर रोड डिवाइडर क्षतिग्रस्त
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम चौक पर निगम कार्यालय के ठीक सामने लगाया गए रोड डिवाइडर का आधा से अधिक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार को यह चर्चा का विषय बना रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रविवार देर रात ही किसी अज्ञात वाहन के धक्के से यह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि सोमवार देर रात तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी। क्षतिग्रस्त हिस्से के मलबे सड़कों पर ही बिखरे पड़े हुए थे। जिसकी वजह से किसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.