भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी गांव में दिशा ग्रामीण विकास मंच बैजानी के तत्वावधान में बुधवार को गांधी आश्रम बैजानी भागलपुर में दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रो. मनोज सेवाग्राम, वर्धा (महाराष्ट्र) से पधारे प्रख्यात प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार कुटेमाटे, छत्तीसगढ़ से आए डॉ. रितेश हालदार, वैद्य लीला गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत तथा संस्था के सचिव डॉ. मनोज मीता ने संयुक्त रूप से किया।  शिविर के प्रथम दिन लगभग 50 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें लगभग 20 रोगियों को विस्तृत प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...