भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की सख्त रोक के बावजूद गंगा नदी में कुछ नाविकों द्वारा चोरी-छिपे धड़ल्ले के साथ नाव का संचालन किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम अलंकृता पांडेय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीक सीओ को ऐसे नाव मालिकों एवं नाविकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने गंगा नदी में अवैध रूप से नाव का संचालन करने वाले मुंगेर जिला के कल्याण टोला बरियारपुर निवासी नाविक सुभाष कुमार एवं सहयोगी खरीक के खैरपुर निवासी गौतम कुमार समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...