Bhagalpur News: नाला निर्माण व जलापूर्ति की मांग पर अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत सबौर की समस्याओं को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर के पास जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुजीत कुमार झा ने निर्जला उपवास रखा। सुबह नौ बजे सुजीत झा ने समाहरणालय के मुख्य द्वार के निकट बैठ गए। उन्हें आरंभ में पुलिस ने बैठने से रोका, परंतु सुजीत नहीं माने और वहीं जम गए। सुजीत झा ने बताया कि नगर पंचायत सबौर के गठन के तीन साल से ज्यादा का समय गुजर गया। लेकिन 10 वार्ड में नालों का निर्माण अधूरा है। हर घर नल जल योजना में भी सभी घरों तक जलापूर्ति नहीं होती है। नगर पंचायत में लगने वाले हाट अभी भी जिला परिषद के अधीन है, जिससे नगर पंचायत को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। एनएच पर लगने वाले हाट से सप्ताह में दो दिन सबौर वासियों को जाम से जूझना पड़ता है। शाम पांच बजे डीएम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.