Bhagalpur News: नालसा जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में नालसा की जागृति योजना के तहत बुधवार को इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव के निर्देशन में हुआ।शिविर में पैनल अधिवक्ता अनुज झा व ओंकार शरण दास तथा पीएलवी अवधेश कुमार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता और निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि न्याय केवल अदालत तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को उसके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना भी न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेष रूप से कमजोर और वंचित वर्ग तक विधिक सहायता पहुंचाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.