Bhagalpur News: नारायणपुर से बरामद हुआ लापता नाबालिग, परिजनों को सौंपा
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद से 22 सितंबर को लापता हुए नाबालिग को झंडापुर पुलिस ने गुरुवार को नारायणपुर से बरामद कर लिया। इस मामले में नाबालिग के पिता ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी थी। झंडापुर पुलिस के प्रयास से उसे नारायणपुर से बरामद किया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: 24 घंटे में सकुशल बरामद हुआ लापता किशोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.