Bhagalpur News: नारायणपुर में ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग हुए जख्मी
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-बरौनी रेल खंड पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहपुर से खगड़िया की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। बुजुर्ग रेलवे ट्रैक के बीच चल रहे थे। स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार यादव अपने साथी बबलू कुमार झा उर्फ बबलू बाबा ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घायल बुजुर्ग की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव निवासी करीब 65 वर्षीय पूरो ठाकुर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.