Bhagalpur News: नाथनगर में कलवार महिला जागृति मंच ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट 15 अगस्त को कलवार सभा भागलपुर की महिला मोर्चा 'कलवार महिला जागृति मंच' द्वारा नाथनगर गोलदार पट्टी स्थित महासचिव नीरज भगत के निवास पर सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। मानसून और सावन की हरियाली के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान महिलाओं ने एक साथ मिलकर नृत्य-संगीत, गायन-वादन और विभिन्न खेल-कूद का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी भगत, बबीता भगत, रंजना भगत, ज्योति भगत, रीना भगत, पूनम भगत, साधना भगत, संगीता जायसवाल, आशा भगत, मीरा चौधरी और माया भगत समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.