भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में अलग अलग मोहल्लों में स्थापित कुल 11 प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार देर शाम तक संपन्न हुआ। जिसमे पांच प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्योदय के पूर्व हुआ। वहीं सात प्रतिमाओं का विसर्जन देर शाम तक हुआ। पहले दिन बंगाली पद्धति में स्थापित की गई काली विसर्जन में एमटीएन घोष रोड स्थित भैरव काली, फुदकी काली समेश बाबू लेन, बंगाली टोला ठाकुर काली की प्रतिमा, चक्रवर्ती काली, नारायण घोष लेन में सरखेल काली, गरजू ठाकुर लेन घोषटोला की काली, हरि टोला लेन की काली, मकदूम शाह दरगाह ढालों बाबा उपाध्याय की काली, रामचंद्र सिन्हा की काली, चटर्जी काली मसकन, सूजापुर की काली, एमटीएन घोष रोड मेढ़पति संजय कुमार यादव की भैरवी काली शामिल हैं। विसर्जन शोभायात्रा में अधिक भीड़ देखी गई। महामंत्री देव...