Bhagalpur News: नाथनगर थाना में नए महिला बैरक भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर सर्किल थाना का भवन अति जर्जर अवस्था में है। इंस्पेक्टर कार्यालय से लेकर पुरुष बैरक और सिरिस्ता सारे भवन इस कदर जर्जर है की यहां पदस्थापित कोई पुलिसकर्मी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लगातार बारिश के बाद तो हर जगह से पानी टिपकता रहता है। वहीं इस जर्जर भवन के पीछे नया 20 महिला पुलिसकर्मियों के लिए नया बैरक का निर्माण कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को तत्काल ऑफिशियल कार्य करने के लिए इस भवन का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया। वहीं ठेकेदार को भी जल्द पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन निर्माण शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। मौके पर एसपी सिटी अतुलेश झा, और नगर डीएसपी 2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.