Bhagalpur News: नाथनगर: मछली मारने को लेकर दो गांवों में तनाव, सीओ-थानेदार पहुंचे
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । अंचल क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुसहरी गांव और भतौड़िया पंचायत के बिहारीपुर गांव की सीमा पर स्थित एक पुलिया में मछली मारने को लेकर दो गांवों का माहौल तनावपूर्ण बन गया है। सबसे पहले उक्त चिह्नित स्थल जहां जाल लगता है वह रामपुर खुर्द पंचायत में पड़ता है। गुरुवार को मुसहरी गांव के ग्रामीणों ने जाल और बांस लगाया तो दूसरे पक्ष के बिहारीपुर गांव के लोगों ने उक्त जाल को कटवा दिया और बांस बल्ला सब कुछ हटाकर अपना मालिकाना हक बताने लगे। कहने लगे करीब 50 साल से बिहारीपुर के लोग यहां मछली मारने को लेकर जाल डालते आए हैं। मुसहरी के लोग यहां जाल नहीं डाल सकते हैं। इसपर दोनों गांव के लोगों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विवाद का कारण इसके बाद मुसहरी के 50 से अधिक ग्रामीण दो दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.