भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भुवालपुर पंचायत स्थित मुरारपुर स्टेशन के पास रविवार को एक युवक के बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवालपुर निवासी राजाराम रजक के 22 वर्षीय पुत्र रामजी रजक के रूप में हुई। मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने बताया कि रामजी मुरारपुर स्टेशन के समीप अपनी दुकान पर जा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा पानी से शव को बाहर निकाला गया। नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में यूडी केस दर्ज किया गया है। अंचल प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...