Bhagalpur News: नाथनगर: अनाथालय में बच्चों के बीच बांटी गई कॉपी व मिठाई
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में मंगलवार को बीडीओ शालिनी कुमारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राहुल कुमार ने जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। अनाथालय परिवार ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर संस्था कर्मी दीपराज भारती, विश्वनाथ यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें : क्षेत्रीय प्रबंधक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.