Bhagalpur News: नाती और पोते ने मिलकर बुजुर्ग महिला के लाखों के जेवर व नगदी उड़ाए
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर से उनके नाती और पोते ने मिलकर लाखों के आभूषण उड़ा लिए, नगदी भी साथ ले गए। घटना को लेकर महिला तारा देवी ने बरारी थाने में मंगलवार को केस दर्ज कराया है।महिला ने पुलिस को बताया है कि उनका नाती बिट्टू उर्फ कार्तिक उनके घर पर आया। उसी समय उनका पोता विवेक भी आया और बुजुर्ग महिला से इधर उधर की बात कर ध्यान भटकाने लगा। उसी दौरान उनका नाती बिट्टू उनके बंद घर के वेंटिलेटर से होकर कमरे में घुस गया। उनके घर से 80 ग्राम सोने के आभूषण के साथ ही एक किग्रा चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि घर से 50 हजार रुपये नगद भी वे उड़ा ले गए। आभूषण में सोने की चूड़ी, नाक का आभूषण के अलावा चांदी के आभूषण में पांच जोड़ी पायल, चेन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.