Bhagalpur News: नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 400 से अधिक पाठों की दी गई बलि
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में स्थित बड़ी भगवती स्थान में सामूहिक पूजा-अर्चना और भव्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सुखसमृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस बार नागपंचमी पर दरबार में 600 फूलाएस और 35 कलश चढ़ाए गए। वहीं 75 श्रद्धालुओं का मुंडन संस्कार कराया गया। इसके अलावा अन्य यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न हुए। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार 400 से अधिक पाठों की बलि दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.