भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टपुआ गंगा घाट पर गुरुवार की शाम स्नान करने के क्रम में एक 13 वर्षीय किशोर विष्णु कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह असंतुलित हो गया और गंगा की तेज धार में बह गया। हालांकि शोर सुन घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की तथा उसे निकाल भी लिया गया, लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। होनहार किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बहनों में इकलौता भाई था। बहनें भाई की सूनी कलाई सजाने हेतु रक्षाबंधन का इंतजार कर रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पिता निरंजन मंडल की भी चार साल पूर्व ही अकस्मात मृत्यु हो गई थी। एकचारी दियारा थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दु...