भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव के ही अक्षय कुमार और राजकुमार मंडल ऊर्फ बुगो के रूप में की गई है। दोनों शराब के नशे लोगों के साथ में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...