भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को भागलपुर के नगर विधायक रोहित पाण्डेय की ओर से फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के भजनों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर भागलपुर के सांसद अजय मंडल, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, महापौर बसुंधरा लाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, हम के अशोक रंजन, लोजपा के सुबोध पासवान, रालोसपा के प्रसून सुमन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राणा प्रताप ए...