भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: कहलगांव , निज प्रतिनिधि कहलगांव के श्यामपुर मुखर्जी टोला में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बाद कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश द्वारा उद्घाटन करने के साथ ही दर्शन पूजन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्राण प्रतिष्ठा पूजन के मुख्य यजमान मंदिर के निर्माता प्रभाष चंद्र मुखर्जी और रश्मि मुखर्जी हैं। उद्घाटन के अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहबाज अलाम मुन्ना, कन्हैया सिंह, दुलाल चंद्र मुखर्जी, प्रदीप कुमार मुखर्जी, मंटू दत्ता, धर्मेंद्र कुमार, शाश्वत कुमार, सच्चिदानंद, आनंद कुमार आदि मौजूद थे। उद्घाटन के बाद 24 घंटे का अखंड संकीर्तन चल रहा है। शनिवार को दोपहर बाद भंडारा का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...