भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। शादी विवाह का लगन शुरू होने के बाद पहले लगन के बाद नवगछिया शहर सहित राष्ट्रीय उच्च पथ 31 भीषण जाम से कराहने लगा। नवगछिया एनएच 31 सहित बाजार की सभी सड़कों पर घंटों जाम लगे रहने के कारण अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नवगछिया बाजार में सोमवार को सुबह दस बजे के बाद से सात बजे शाम तक सभी सड़कों पर जाम लगा हुआ था। नवगछिया बाजार का मुख्य सड़क, स्टेशन रोड, हरिया पट्टी, थाना रोड सहित बाजार की सभी सड़कों पर खरीदारी के लिए गांव से आए हुए लोगों के कारण जाम लग गया था। भारी संख्या में गांव से आए हुए लोग शादी की खरीदारी कर रहे थे। इस कारण दुकानों के बाहर मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहनों के लगे रहने से जाम लगा हुआ था। वहीं बाजार के दुर्गा मंदिर रोड में ...