Bhagalpur News: नवगछिया पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही महिला सिपाही की जान बचाई
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया नवटोलिया गांव निवासी युवक की पत्नी पति और पारिवारिक विवाद होने के कारण शुक्रवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक पर अपनी एक वर्ष की पुत्री के साथ आत्महत्या करने चली गई। लेकिन नवगछिया पुलिस और 112 की टीम के सहयोग से तत्काल उसे बचा लिया गया। महिला बिहार पुलिस में महिला बल के पद पर कार्यरत है। वह अररिया जिला में प्रतिनियुक्त है। नवगछिया एसपी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि नवगछिया पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के कारण महिला सिपाही और उसकी पुत्री की जान बचाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.