भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया ने शहर के विभिन्न वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों को रोशन करने के लिए अल्पकालीन ई-निविदा जारी की है। इसके तहत विभिन्न प्रमुख चौकों-चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी तथा 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम के तहत विस्तारित वार्डों में कुल 600 नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इच्छुक संवेदक 21 से 28 सितंबर तक ई-पोर्टल से परिमाण विपत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा 29 सितंबर तक अपनी निविदा ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। तकनीकी बिड 30 सितंबर को खोली जाएगी। कार्यादेश मिलने के एक माह के भीतर सभी लाइटें लगाने का कार्य पूरा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...