भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड की चंदेरी पंचायत के वार्ड नंबर सात में वार्ड सदस्य को नल का पानी चलाने पर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वार्ड सदस्य सुशील यादव ने सबौर बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नल का पानी चलाने पर गांव के एक व्यक्ति ने कहासुनी शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। पहले भी कई बार नल का पानी चलाने के बाद मारपीट की घटनाएं हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...