Bhagalpur News: नये साल से विक्रमशिला सेतु पर सभी गाड़ियां चलेंगी : सीएम
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर नये साल से सभी गाड़ियां पहले की तरह चलने लगेंगी। गंगा का जलस्तर कम हो रहा है। एक अक्टूबर से बेली ब्रिज को खोलने का काम शुरू होगा। 31 दिसंबर तक स्थायी स्लैब ढालने का काम पूरा कर लिया जाएगा। सेतु पर आवागमन बाधित होने के बाद नदी मार्ग से यातायात बहाली होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जहाज और नावों की सुरक्षात्मक व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने यह जानकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में पत्रकारों से बातचीत में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बनाये गए शेड्यूल के मुताबिक 30 नवंबर तक काम पूरा कर लेना था। लेकिन गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण शेड्यूल बदलना पड़ा। पुल का स्लैब गिरने के बाद बीआरओ की मदद से बेली ब्रिज बनाकर या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.