Bhagalpur News: नये डीडीसी आज कर सकते हैं पदभार ग्रहण
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रवि राकेश सोमवार को पदभार ग्रहण कर सकते हैं। वे अभी पूर्णिया में अपर समाहर्ता के पद पर हैं। उनका तबादला अररिया में डीडीसी पद के लिए हुआ था। लेकिन अधिसूचना जारी होने के चार दिन बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित अधिसूचना में रवि राकेश को भागलपुर का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले जारी आदेश में रोजी कुमारी को यह प्रभार सौंपा जाना था, जिसे सरकार ने रद्द कर दिया है। रोजी अररिया में डीडीसी के रूप में पदस्थ थीं। रोजी को फिलहाल वहीं रहने को कहा गया है। नये डीडीसी के आगमन को लेकर डीआरडीए और जिला परिषद में तैयारी शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.