Bhagalpur News: नप बनाने के प्रस्ताव के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की पीरपैंती पंचायत में पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पश्चिम टोला से शुरू होकर वार्ड संख्या चार होते हुए दानापुर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में मुखिया गुल्फसा प्रवीण, उपसरपंच यासिर खान, मोजिब खान, मो. लाल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि पीरपैंती पंचायत की वर्तमान व्यवस्था और ग्रामीण स्वरूप को देखते हुए नगर परिषद बनाने के प्रस्ताव पर सरकार और प्रशासन को स्थानीय लोगों की राय को प्राथमिकता देनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.