भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा नदी के बायें तट पर स्थित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव करीब 30 मीटर में हुआ है। सोमवार की अलसुबह कटाव की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम, डीसीएलआर शैलेंद्र कुमार सिंह और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में लग गए। सुबह पांच बजे डीएम अलंकृता पांडेय भी कटाव स्थल पहुंचीं और संबंधित पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर पूरे गांव में माइकिंग कराई गई और तटबंध खाली करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ऊर्जा मंत्री के घर के पास तटबंध टूटने से आई बाढ़गंगा नदी के बायें किनारे पर बांध डीएम ने बताया कि काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित है। जिसकी कुल लंबाई 6.50 किम...