Bhagalpur News: नगर में 15 दिनों से कूड़ा उठाव ठप
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर पंचायत में कूड़ा डंपिंग स्थल को लेकर विवाद के कारण करीब एक पखवाड़े से कूड़ा उठाव बाधित है। इससे नगर की सड़कों और विभिन्न स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। कूड़े से फैल रही दुर्गंध के कारण नगरवासियों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आक्रोश है। डंपिंग स्थल का मामला न्यायालय में लंबित रहने और वहां कूड़ा गिराने पर रोक के बाद नगर पंचायत के सामने कचरा निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि रात के अंधेरे में नगर का कूड़ा उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में एनएच-80 के किनारे और अन्य स्थानों पर फेंका जा रहा है। अनादीपुर में जख बाबा स्थान के पास स्थित मिनी तालाब में भी कचरा गिराया जा रहा है। इस तालाब का पानी मवेशी पीते हैं और यहां धार्मिक कर्मकांड भी होते हैं। एनएच किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.