भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया द्वारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत तीन अलग-अलग परियोजनाओं में कुल 9 हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएंगी।प्रत्येक परियोजना की प्राक्कलित राशि 29 लाख 35 हजार 668 रुपये निर्धारित है। इच्छुक संवेदक 27 जुलाई से 4 अगस्त तक परिमाण विपत्र प्राप्त कर सकते हैं। निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रुप संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 से संबंधित हाईमास्ट लाइट लगाने कार्य की निविदा को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद नए सिरे से गुरुवार को दोबारा टेंडर निका...