भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर में वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों की हड़ताल शनिवार को 12वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने एक बार फिर नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सीढ़ी और कार्यालय परिसर के समीप कचरा फेंक दिया। कचरा जमा होने और दुर्गंध फैलने से कार्यालय के ऊपर संचालित किसान पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी होने लगी। नाराज छात्रों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज ठप हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: हड़ताल से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था ठपछात्रों और पंचायत कर्मियों के बीच बातचीत करीब डेढ़ घंटे तक छात्रों और नगर पंचायत कर्मियों के बीच बातचीत होती रही। छात्रों का कहना था कि वे प्रतिदिन किसान पुस्तकालय ...