भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेले को लेकर नगर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, कांवरिया मार्ग पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की जाएगी कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला : नगर पंचायत में जगह-जगह लगाए जाएंगे डस्टबिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...