Bhagalpur News: नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने विधायक से लगाई गुहार
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत पीरपैंती के सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुंदरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक मुरारी पासवान के जनता दरबार में अपनी समस्याएं सुनाई। सफाई कर्मियों ने कहा कि पिछले महीने का भी वेतन अबतक नहीं मिला है। इसके अलावा वेतन बढ़ाने की भी मांग की। विधायक ने सम्बन्धित पदाधिकारी से बात कर अविलंब समस्या समाधान का निर्देश दिया। इसके अलावा भी प्रखंड क्षेत्र से लोग जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चेवाड़ा: लीकेज पाइप से मिल रहा नाली का दूषित पानी, लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.