Bhagalpur News: नगर निगम पार्षद संघ के चार पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के पार्षद संघ में अंदरूनी असंतोष गहरा गया है। संघ के चार प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद से सामूहिक इस्तीफा देते हुए पार्षद संघ अध्यक्ष को अपना पत्र सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में संघ के उपाध्यक्ष सह वार्ड 8 के पार्षद जाबिर अंसारी, सचिव सह वार्ड 50 के पार्षद पंकज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सह वार्ड 24 की पार्षद बीबी नुसरत और वार्ड 46 की पार्षद रूपा देवी शामिल हैं।इस्तीफे के पीछे का मुख्य कारण पिछले एक वर्ष से संघ की कोई बैठक आयोजित न होना बताया गया है। पार्षदों का आरोप है कि उचित समन्वय और बिना पूर्व जानकारी के सामान्य बोर्ड में प्रस्ताव लाए जाने से संघ की सामूहिक भावना आहत हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को, मेयर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.