भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम से योजनाओं का जिम्मा लेने के बाद भी काम शुरू न करने वाले और कछुआ गति से कार्य करने वाले संवेदकों के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बैठक में लंबित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। ​कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि उन ठेकेदारों से देरी का कारण पूछा जाएगा, जिन्होंने कार्य आदेश मिलने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं किया है। उन्हें तत्काल काम शुरू करने की सख्त हिदायत दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके भुगतान की प्रक्रिया रोक दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठेकेदारों का भुगतान न होने से विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर ठेकेदारों को हर हाल में लंबित कार्यों को जुलाई के भीतर पूरा करने...