Bhagalpur News: नगर निगम के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल स्थगित
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी पूर्व घोषित भूख हड़ताल को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है। संघ के प्रतिनिधियों विशाल हरी और सचिव नागेश्वर हरी ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर इसकी आधिकारिक सूचना दी। सफाई कर्मचारी संघ सप्तम वेतनमान के लाभ तथा 29 महीनों के बकाया अंतर राशि (एरियर) के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत था। नगर आयुक्त द्वारा पटना सचिवालय के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद प्रतिनिधियों से वार्ता की गई और 15 अक्टूबर तक दोनों मुख्य मांगों का पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बकाया पीएफ की मांग को ले हड़ताल पर गए सफाई कर्मी यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ में बकाया पीएफ की मांग को ले हड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.