भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एसएम कॉलेज घाट से स्टेशन चौक तक पैदल मार्च कर सड़क किनारे से अस्थायी दुकानें व अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी। शुक्रवार को डिक्सन मोड़ से गुड़हट्टा चौक और अलीगंज क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: कटोरिया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...