भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के झंडापुर स्थित नकछेदी कुंवर प्लस टू मॉडल स्कूल में मंगलवार को नकछेदी बाबू की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो. नौशाद आलम ने की, जबकि संचालन शिक्षक धीरज कुमार ने किया। सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व उपसरपंच गोपाल चौधरी ने कहा कि 25 अगस्त 1893 को जन्मे झंडापुर निवासी नकछेदी बाबू का शिक्षा के प्रति लगाव और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तारा-अनिरुद्ध छात्रवृत्ति के तहत नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...