भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश की गतिविधि रविवार को भी जारी रही। जिले के पूर्वी क्षेत्र में स्थित प्रखंड सबौर, पीरपैंती, कहलगांव समेत आसपास के इलाकों में 2.2 मिलीमीटर हल्की बारिश हुई। भागलपुर शहरी क्षेत्र में कहीं भी बारिश होने की सूचना नहीं है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रही। धूप-छांव के बीच तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई। लोगों को उमस व गर्मी का अहसास हुआ। 12 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 86 फीसदी व दोपहर में 69 प्रतिशत रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: छाता रखें साथ, आज पटना - आरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और वैशाली समेत इन 15 जिलों में होगी बारिश उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किम...