Bhagalpur News: धीरे-धीरे उतर रहा बाढ़ का पानी, सड़कें-भवन हो रहीं कमजोर
भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आने लगी है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सुल्तानगंज में 20 सेमी, भागलपुर में 12 सेमी और कहलगांव में 05 सेमी की कमी दर्ज की गई है। फिर भी यह कमी ऊंट के मुंह में जीरा माफिक है। क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन जलजमाव के कारण सड़कों और भवनों पर पड़े असर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कई दिनों तक पानी में डूबे रहने के कारण मकानों की नींव और दीवारों पर दबाव पड़ा है। पानी पूरी तरह उतरने के बाद ही भवनों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कई स्थानों पर घरों के आसपास पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: 3 तटबंध टूटने से भागलपुर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.