भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में मानसून का आगमन हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद अबतक झमाझम बारिश नहीं हो पाई है। जुलाई में भागलपुर जिले में औसत बारिश करीब 309.1 मिलीमीटर होती है। जुलाई के पांच दिनों में महज छह मिलीमीटर बारिश हुई है। खेती के लिहाज से अबतक जिले में अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। जबकि जून में भी 70 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जिले में जून में औसत बारिश 183 मिलीमीटर होती है, जबकि 45 मिलीमीटर हुई थी। बारिश की कमी से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसानों में निराशा है। करीब 55 प्रतिशत धान का बिचड़ा तैयार होने के बावजूद अबतक पांच प्रतिशत धान की रोपनी नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में मानसून पर भारी सूर्य की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल; कब होगी बारिश जबकि कृषि विभाग ने इस...